अब इंसानों की ही नहीं गायों की भी शुरू होगी मसाज
हरियाणा में पहला हाइटेक गाय फार्म प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इस हाइटेक गाय फार्म में गायों को फव्वारों से नहलाने और मसाज से लेकर उनकी पूरी सफाई और ग्रूमिंग का काम मशीनों से किया जाएगा। यहां मशीनें ही इन पशुओं का दूध निकालेंगी और उनकी जरूरत के हिसाब से चारा डाल देंगी। एक तरह से यह गायों का हाइटेक मसाज पार्लर होगा।
इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और अब तक 3 विदेशी कंपनियों ने आवेदन कर भी दिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. AS यादव के मुताबिक, गाय फार्म 2 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस हाइटेक गाय फार्म के लिए लुवास को राष्ट्रीय कृषि विकास यह योजना के तहत 3 करोड़ रुपये का बजट मिला है। यह गाय फार्म अभी यूनिवर्सिटी के पुराने कैंपस में ही स्थापित किया जाएगा।
नया कैंपस बनने पर इसे शिफ्ट भी किया जाएगा और यह पूरा फार्म नट-बोल्ट के माध्यम से जुड़ा होगाइस हाइटेक गाय फार्म में लगाई जाने वाली मशीनरी और उसकी वर्किंग के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. यादव के मुताबिक, दूध निकलने के बाद मशीन गाय के वेट, दूध की मात्रा आदि के हिसाब से मशीन ऑटोमैटिक ही चारा डाल देगी। इस चारे में उसकी जरूरत के मुताबिक सभी तरह के आवश्यक तत्व होंगे। इस पूरे फार्म को केवल एक कर्मचारी आदमी कंप्यूटर पर बैठकर हैंडल कर सकेगा।


Post a Comment