Header Ads

दो ग्लैमरस एक्ट्रेस के पिता हैं ये कांग्रेस MLA, रह चुके हैं सक्सेसफुल बिजनेसमैन


बिजनेसमैन से विधायक बने अजीत शर्मा पर नेशनल हाइवे की जमीन पर कब्जा कर होटल पार्किंग बनाने का आरोप लगा है।

बता दें कि अजीत की दो बेटियां नेहा और आयशा शर्मा हैं जो बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। अजीत शर्मा साल 2014 में बिहार उपचुनाव में भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए थे और गठबंधन के तहत उन्हें जेडीयू और आरजेडी का समर्थन मिला था।

 साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में आयशा और नेहा ने मिलकर पिता के लिए वोट मांगा था।
- आयशा और नेहा ने खुले जीप में पिता के साथ चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान दोनों को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ पहुंची थी।
- बता दें कि नेहा और आयशा काफी बोल्ड हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
- इलेक्शन कैंपेन के दौरान दोनों ने जनता से अपील करते हुए कहा था कि हम दोनों भागलपुर की बेटी हैं और अपने घर अपने पापा के लिए वोट मांगने आए हैं। हम दोनों आप सभी से अपील करते हैं कि आप मेरे पिता के लिए वोट करें।

 आयशा और नेहा तीन भाई बहन हैं। सबसे बड़ी नेहा और फिर उनसे छोटी आयशा है। सबसे छोटा भाई है।
- आयशा की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से हुई है। उन्होंने नोएडा के एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से कॉलेज की पढ़ाई की है।
- उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में डिग्री ली है। जानकारी के मुताबिक, आयशा तेलुगू फिल्म 'शिवम' के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली थी।
- लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनको फिल्म से बाहर जाना पड़ा और बड़े ब्रेक के लिए आयशा को एक लंबा इंतजार करना पड़ा।
- आखिरकार साल 2015 में उन्होंने तेलुगू फिल्म से डेब्यू किया था। आयशा ने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।

 नेहा ने स्कूली शिक्षा माउंट कारमेल स्कूल, भागलपुर से पूरी की है। इसके बाद नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ़ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की।
- बता दें कि कुछ समय तक फैशन डिजाइनर के रूप में काम करने के बाद नेहा को तेलुगु फिल्म में ब्रेक मिला थी।
- नेहा ने तेलुगु फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी।
- डायरेक्टर अश्विनी दत्त की इस फिल्म में सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा ने भी डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म को अधिक सफलता नहीं मिल सकी।