Header Ads

जिस बैग को यूज करते हैं सेलिब्रिटीज, उसी से बना दिया टॉयलेट


अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाली डिजाइनर Illma Gore ने हाल ही में 24 बैग्स से एक कीमती टॉयलेट बनाया है। ये टॉयलेट उन्होंने Louis Vuitton नाम के ब्रांड से बनाया है। इस बैग की कीमत 65 लाख रुपए है। लुई वुइटों के बैग्स अक्सर सेलिब्रिटीज के हाथों में दिखाई देते हैं।

लुई वुइटों के एक बैग की कीमत 80 हजार रुपए से शुरू होकर लाखों तक जाती है। इल्मा ने इस टॉयलेट को बनाने में 3 महीने लगाए। टॉयलेट के बाहरी हिस्सा इन बैग्स से बनाया गया है और अंदर से ये गोल्ड प्लेटेड है। बनाने के बाद उन्होंने इसे कैलिफ़ोर्निया के शोरूम में बेचने के लिए रख दिया है।