इस लेडी के लिए अमिताभ ने की रिक्वेस्ट, KBC की हॉटसीट पर दिखेंगी दोबारा
कौन बनेगा करोड़पति के 6 और 7 नवंबर को टेलिकास्ट होने वाले सेलिब्रिटी शो के ग्रैंड फिनाले में कोलेखां गांव की बहू अनीता सहारण फिर से नजर आएंगी। सितंबर में केबीसी में 3 लाख 20 हजार रुपए जीतने वाली इस हाउसवाइफ को अमिताभ बच्चन की रिकमंडेशन पर खास तौर पर न्यौता दिया गया
- हरियाणा से वे केवल मात्र इकलौती ऐसी महिला हैं जिन्हें यह मौका दिया गया।
- अनीता ने बताया कि प्रोग्राम के पूरे शो के दौरान कुल 110 लोग शो का हिस्सा बन पाए। इनमें से हॉट सीट पर रहने वाले 58 कंटेस्टेंट को सेलिब्रिटी शो का न्यौता मिला। इनमें कैथल डिस्ट्रिक्ट कांउसिल के पूर्व वाइसप्रेसिडेंट धर्मवीर कोलेखां की पत्नी अनीता सहारण भी शामिल हैं।
- अनीता बताती हैं कि आयोजकों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनके शो ने अपेक्षाकृत ज्यादा टीआरपी दी। हालांकि वे शो में 3 लाख 20 हजार रुपए जीत पाई। इसका उन्हें कहीं भी मलाल नहीं है।
- खास बात यह है कि शो के माध्यम से वे वुमन इंपावरमेंट, स्वच्छता और रूरल एरिया में फैली कुरीतियों के प्रति एक मैसेज देने में सफल रही।
- इनका कहना है कि अब वो दिन नहीं रहे जब बहू-बेटियां दूल्हे-चूल्हे की जिम्मेवारी से बंधकर देश-दुनिया की जानकारी से अनजान रहती थी।
- वुमन इंपावरमेंट की अलख और कई तरह के पब्लिक अवेयरनेस से जुड़े प्रोग्राम के परिणाम स्वरूप महिलाओं के दिमाग की हार्ड डिस्क में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति, अर्थशास्त्र के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से जुड़ी तमाम जानकारियां संरक्षित हो रही हैं।
- अनीता की काबिलियत को देखने के लिए 29 सितंबर को कोलेखां गांव में केबीसी के टेलिकास्ट को सीधे तौर से देखने के लिए कोलेखां गांव के मेनचौक में प्रोजेक्टर स्थापित किया गया था।
भारतीय कबड्डी टीम मुख्य कोच एवं द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि गांव की बहू कौन बनेगा करोड़पति में महिलाओं की कुशल काबिलियत का नमूना पेश कर रही हैं।
- अक्सर धारणा रहती है कि हाउसवाइफ केवल घर तक सीमित हैं। इस लकीर को अनीता सिंह ने मिटाकर बराबर उन्नति सोच की नई रेखा खींच दी है।
अनीता सिंह के पति धर्मवीर कोलेखां ने बताया कि स्वर्गीय पिता सरपंच चमेला राम और मां सुखदेवी हमेशा नारी शिक्षा को लेकर सजग रहे।
- बेटियों को हायर एजुकेशन के लिए प्रेरित करने के लिए कपिल मुनि काॅलेज, गांव के सरकारी स्कूल और कैथल जाट शिक्षण में कमरों का निर्माण करवाया।
- धर्मवीर कोलेखां ने बताया कि उनकी शादी चरखी दादरी के गांव पातुवास की अनिता सनसनवाल के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। उन्होंने हरियाणवी परंपरा के तहत घर में प्रवेश किया था।

Post a Comment