ये हैं सऊदी अरब के सबसे अमीर शेख, कुछ ऐसी है इनकी लग्जरी लाइफ
सऊदी अरब के शाह सलमान ने नेशनल गार्ड की अगुवाई करने वाले एक प्रमुख शहजादे को बर्खास्त कर दिया और आर्थिक मामलों एवं नियोजन मंत्री को भी बदल दिया है. साथ ही उन्होंने नई भ्रष्टाचार रोधी समिति बनाने का भी ऐलान किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सऊदी के सबसे अमीर प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल भी शामिल हैं। हालांकि, इन गिरफ्तारियों के बारे में अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। इसी सिलसिले में आज हम आपको प्रिंस वलीद के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी बहुत दिलचस्प है। एक समय वलीद घर से खाली हाथ निकले थे, लेकिन आज उनका साम्राज्य 1.22 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।
अल वलीद के पास दुनिया का सबसे महंगा प्लेन है। इसे उड़ता महल कहा जाता है।
- वलीद के पास दुनिया की एक से बढ़कर एक महंगी 300 कारों का कलेक्शन है।
- इनकी एक मर्सडीज में बेशकीमती हीरे जड़े हुए हैं, जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपए है।
- उनकी कंपनी किंगडम होल्डिंग ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बनाने के लिए भी जानी जाती है।
- लाखों करोड़ रुपए का बिजनेस एम्पायर उनकी रॉयल शख्सियत में चार चांद लगाता है। फोर्ब्स ने उन्हें अरब देशों का 'वॉरेन बफेट' भी कहा है।

Post a Comment