Header Ads

घर लूटने के बाद करना चाहते थे बुढ़िया का रेप, इस तरकीब से बचाई इज्जत


इन दिनों बलात्कार की घटना भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है। कई महिलाएं इस कुकर्म का शिकार हो रही हैं। रेपिस्ट सिर्फ जवान महिलाओं को ही नहीं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ते। लेकिन एक महिला ने अपनी सूझबूझ से रेपिस्ट्स को घर से भगा दिया।

ये घटना इस साल की शुरुआत में ही सामने आई थी। बुजुर्ग महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए एक ऐसा आइडिया ढूंढ निकाला, जो वाकई काफी कारगर साबित हुआ। घटना पेंसिलवेनिया के पार्केसबर्ग की है। यहां रहने वाली 88 साल की हेलेन रिनोल्ड्स उस समय चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने समझदारी के साथ दो रेपिस्ट्स को उल्लू बना घर से भगा दिया था। दरअसल, इस साल 17 फरवरी को जब हेलेन अपने घर में अकेली थीं, तब दो लोग घर लूटने के इरादे से उनके अपार्टमेंट में घुस गए थे। उन्होंने हेलेन के हाथ-पेअर और मुंह बांध दिए और सारे कीमती सामान जमा करने लगे। जब उन्होंने घर लूट लिया तो दोनों ने हेलेन का रेप करने का फैसला किया। लेकिन हेलेन ने उस समय समझदारी से काम लिया और ऐसी बात रेपिस्ट्स से कही कि दोनों तुरंत हेलेन को बिना छुए वहां से भाग खड़े हुए। आगे पढ़ें किस आइडिया ने बचाई महिला की इज्जत?

हेलेन ने बताया कि बेल बजने पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो दो लोग उन्हें धक्का देकर अंदर आ गए। उनमें से एक ने अपार्टमेंट वर्कर की यूनिफार्म पहन रखी थी। दोनों ने हेलेन के हाथ-पैर टेप से बांध दिए और उनके मुंह पर भी टेप चिपका दी, ताकि वो चिल्ला ना पाएं।

जब चोर घर लूटने के बाद हेलेन का रेप करने आए, तो उसने दोनों को झूठी कहानी सुना दी। उस समय हेलेन के मुंह पर टेप बंधा था, लेकिन किसी तरह वो अपनी बात उन तक पहुंचाने में सफल रही। हेलेन ने रेपिस्ट्स को बताया कि उसे HIV ( एड्स ) है। और कुछ दिनों पहले ही एड्स के कारण उसके पति की मौत हो गई थी। हेलेन ने बाद में पुलिस को बताया कि ये सुनते ही दोनों इतने डर गए कि वहां से तुरंत भाग खड़े हुए।