फिर साथ दिखे कोहली-अनुष्का, कप्तान के लिए आमिर, सानिया...
सुपरस्टार आमिर खान ने देश में युवा खिलाडिय़ों का समर्थन करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना की है। वे इससे पहले एक शो में कोहली के साथ आए थे। विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंडियन स्पोट्र्स ऑनर अवाड्र्स के पहले संस्करण के दौरान शनिवार को आमिर ने कहा, मैं समझात हूं कि विराट कोहली देश में युवा खिलाडिय़ों को समर्थन देने की पूरी कोशिश कर रहे है जोकि एक शानदार विचार है।
आमिर खान के अलावा कोरियोग्राफर-फिल्म निमार्ता फराह खान और खेल जगत के अन्य सितारे भी इस सामरोह में शामिल हुए। कोहली और उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा एक साथ रेड कार्पेट पर चले। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, आज बहुत अच्छी बात यह है कि हम देश के लिए खेलों में योगदान देने वाले खिलाडिय़ों को सम्मान दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा, मैं यहा उन्हें समर्थन देने आया हूं। बचपन में रग्बी, फुटबाल, बास्केटबॉल खेलता था इसलिए खेल के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकि है।
आज का आयोजन इसलिए खास है क्योंकि वह क्रिकेट के अलावा अन्य खोलों को समर्थन दे रहे हैं। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा, विराट के एक बेहतरीन काम कर रहे है। हम सब जानते है कि वह कितने अच्छे बल्लेबाज है और हमारे पास कितना अच्छा कप्तान है। लेकिन वे बहुत अच्छे है, एक खिलाड़ी के रूप में वह खेलों में बदलाव लाना चाह रहे है और देश में अन्य खेलों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे है।
निर्देशक फराह खान ने कहा, मुझे लगता है कि सानिया मिर्जा के जीवन पर एक फिल्म बननी चाहिए। मैं नहीं जानती कि मैं इसे बना पाऊंगी या नहीं क्योंकि खेलों के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मुझे बहुत खुशी होगी क्योंकि वे मेरी अच्छी दोस्तों में से एक है। अभी मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है।


Post a Comment