ऐश्वर्या से प्रियंका तक, मिस वर्ल्ड रह चुकीं हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस
मानुषी छिल्लर से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
भारत की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड, 2017 जीत लिया। चीन में हुए कॉम्पिटिशन में मानुषी 118 कॉन्टेस्टेंट्स में से मिस वर्ल्ड चुनी गईं। हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी दिल्ली में रहती हैं। वे सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। बता दें कि 17 साल बाद भारत के पास मिस वर्ल्ड का खिताब आया है। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह कॉन्टेस्ट जीता था।
ऐश्वर्या राय
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 20 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या उस वक्त आर्किटेक्चर की स्टूडेंट थी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने को सोची। उन्होंने 1997 में 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'आ अब लौट चले' (1999), 'हम दिल दे चुके सनम' (1999), 'ताल' (1999), 'जोश' (2000), 'मोहब्बतें' (2000), 'धूम 2' (2006), 'गुरु' (2007) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' है, जो 2018 में आएगी।
प्रियंका चोपड़ा।
2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जब वे मिस वर्ल्ड बनी थीं तब उनकी उम्र 18 साल थी। उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में करियर बनाने की सोची। उन्होंने 2003 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने 'अंदाज' (2003), 'एतराज' (2004), 'कृष' (2006), 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'डॉन' (2006), 'बर्फी' (2012), 'गुंडे' (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आईं थी। फिलहाल उनके पास कोई बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। लेकिन वे हॉलीवुड फिल्म और टीवी शोज में बिजी हैं।
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी। उन्होंने 2002 में फिल्म 'प्यासा' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने 'लव इन जापान' (2006), 'मेमसाब' (2006) फिल्मों में काम किया। 2006 में उन्होंने म्यूजिक एल्बम 'कठपुतली' में भी काम किया। हालांकि, वे बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युक्ता नई दिल्ली में Fat Mookhey Burger नाम से रेस्त्रां चेन चलाती हैं। इसके अलावा उनका परफ्यूम बिजनेस और फैशन स्टोर 'युक्ता मुखी सिडक्शन' भी है।
डायना हेडन
1997 में डायना हेडन को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। उन्होंने 24 साल की उम्र में ये खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी फिल्म 'ओथेलो' (2006) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई विदेशी फिल्मों में काम किया। डायना ने 'अब बस' (2004) और 'तहजीब' (2003) नाम की दो हिंदी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वे बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं कर पाई। वे 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतिभागी भी रही। फिलहाल वे अपनी फैमिली लाइफ में बिजी है।


Post a Comment