Header Ads

खुदाई में निकला बिना सिर वाला 20 फीट का कंकाल, साइंटिस्ट ने बताया दानव


रूस के कमांडर आयलैंड पर साइंटिस्ट्स को 20 फीट का कंकाल मिला है। इसे देखकर आसपास के क्षेत्र के लोग भी हैरत में पड़ गए हैं। बिना सिर वाले इस कंकाल की 27 पसलियां हैं। शुरुआत में इसे देखकर साइंटिस्ट ने इसे किसी दानव का कंकाल बताया पर बाद में इसकी सच्चाई सामने आई।

- साइंटिस्ट ने बताया कि समुद्र के किनारे उन्हें इस कंकाल का कुछ हिस्सा फेंसिंग की तरह जमीन से बाहर निकला हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद इसे निकालने के लिए 8 घंटे तक खुदाई की गई।
- इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये एक तरह की समुद्र गाय (Sea Cow), जिसकी कुल लंबाई 30 फीट के और वजन 10 टन के आसपास था। इस विलुप्त हो चुके जीव को देखने का दावा कई साइंटिस्ट कर चुके हैं।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समुद्री जीव के विलुप्त होने का कारण 17वीं शताब्दी के आसपास इसका अत्याधिक शिकार बताया जाता है। लंबी समुद्र यात्राओं के दौरान इस जीव का शिकार किया जाता था, जिससे लगभग 33 लोगों का 1 महीने तक पेट भरा जा सकता था।
- साइंटिस्ट Maria Shitova ने बताया कि इस प्रजाति Sirenia भी कहा जाता है, जिसका नाम ग्रीक मायथोलॉजी पर आधारित है।