Header Ads

विराट के बर्थडे पर प्लेयर्स का वाइल्ड सेलिब्रेशनल, कर दिया इतना बुरा हाल


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने केक भी काटा।

टीम इंडिया राजकोट में हुआ सीरीज का दूसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड से हार गई। लेकिन इसका असर प्लेयर्स ने कप्तान विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन पर नहीं पड़ने दिया। मैच खत्म होने के बाद टीम मेंबर्स जब होटल पहुंचे तो उन्होंने विराट का बर्थडे जोरदार तरीके से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर विराट ने अपने लिए खासतौर पर बनवाए गए क्रिकेट की पिच के शेप में बने केक को काटा। इसके बाद साथी प्लेयर्स ने उन्हें केक से नहला दिया। इस काम में हार्दिक पंड्या सबसे आगे रहे, जिनके बर्थडे पर उनका हाल भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उस वक्त पंड्या ने सभी लोगों से बदला लेने की बात कही थी। इसमें से एक बदला उन्होंने पूरा भी कर लिया। इस वाइल्ड बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए हैं।