शूटिंग के बाद ऐसे वक्त बिता रही हैं सारा, घंटों करती हैं वर्कआउट
सैफ और अमृता की लाडली सारा अली खान स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर है. चाहे वह खूबसूरती हो, स्टाइल स्टेटमेंट हो या फिटनेस मेंटेन करना.
वह अक्सर खबरों में बनी रहती हैं. इन दिनों पर अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का लंबा शेड्यूल खत्म हुआ है.
जिसके बाद अपने फ्री समय में वह अपना सारा वक्त जिम में बिताती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है
जिसमें वह एक्सरसाइज करती दिखीं. बता दें, जबसे सारा ने बॉलीवुड में एंट्री लेने की ठानी है, वह अपनी फिटनेस को लेकर सचेत रहने लगी हैं.
वीडियो में सारा जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं. वह स्टेबिलिटी चेयर पर साइड स्टेप अप्स करती हुई दिखीं.
सारा अली खान खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं. वो रोज जिम में पसीना बहाती हैं.
जिम में एक्सरसाइज करने के अलावा वह अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखती हैं. यह उनकी डाइट और कसरत का ही कमाल है कि वे इतनी खूबसूरत दिखती हैं.
वह कई बार जिम से आते-जाते वक्त कैमरे में कैद हुई हैं. सारा अपने साथ हमेशा किताब रखती हैं. जिम, कैफे, मीटिंग कहीं भी जाना हो, वो अपने साथ किताब जरूर कैरी करती हैं.
सारा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं. अक्टूबर में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जिसमें सारा अली खान के फर्स्ट लुक की सभी ने तारीफ की थी.


Post a Comment