Header Ads

शादी के स्ट्रेस के कारण महिला की हो गई ऐसी हालत


अमेरिका के स्टेट मिसिसिपी में रहने वाली महिला अपनी शादी की तैयारियों में इतनी मगन थीं कि वे अपनी सेहत का ध्यान ही नहीं रख पाईं। महिला की शादी में कुछ ही दिन बचे थे कि उनकी पूरी बॉडी पर सफेद दाग आने लगे। महिला का कहना है कि ये बीमारी उन्हें शादी के स्ट्रेस की वजह से हुई थी।

32 साल की केंडिस बेनफोर्ट अपनी शादी की तैयारियों को लेकर इतना स्ट्रेस ली हुईं थीं की उन्हें विटिलिगो नाम की एक बीमारी हो गई। इस बीमारी में व्यक्ति अपनी मूल त्वचा का रंग खोने लगता है और पूरी बॉडी पर सफेद दाग हो जाते हैं। केंडिस बताती हैं कि जब वे कॉलेज में थी तब उनके हाथ पर 1-2 दाग थे लेकिन उन्होंने कभी इस पर इतना ध्यान नहीं दिया था। जब उनकी शादी का समय आया, तब ये दाग उनकी पूरी बॉडी पर होने लगे। हर सुबह उनके चेहरे और बॉडी पर नए दाग होते थे।

केंडिस बेनफोर्ट बताती हैं कि वे शादी पर दागों को मेकअप से छुपाना चाहती थीं, लेकिन उनके हस्बैंड एलियट बेनफोर्ड ने उन्हें समझाया की वे शादी में कम मेकअप करके आएंगी तो ज्यादा अच्छी लगेंगी। इसलिए वे बहुत कम मेकअप करके शादी में गईं थीं।