Header Ads

पद्मावती को मिला ट्विंकल खन्ना का साथ, कह दी बड़ी बात


संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है. करणी सेना के अलावा कई संगठनों के द्वारा भरी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कई धमकियां मिल चुकी हैं.

इन विवादों के बिच उन्हें हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर कुंवर सूरजपाल अमु ने फिल्म प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली का सिर काट कर देने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी. उनके द्वारा दिए गए इस बयान की काफी आलोचना की गई थी. इस बयान एक बाद ऐक्ट्रेस ट्विंटल खन्ना ने भी मजाकिया अंदाज में चुटकी ली है.

 कुंवर सूरजपाल अमु के द्वारा दिए गए इस बयान पर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए कहा की देश यह जानना चाहता है की क्या इन 10 करोड़ रुपए पर भी जीएसटी लगा है? ऐक्ट्रेस द्वारा किये गए इस ट्वीट को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक बार री-ट्वीट किया गया है.

वैसे तो फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. किन्तु फिल्म पर हो रहे इस विवाद को देखने के बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

ट्विंकल खन्ना ने संजय का समर्थन करते हुए कहा की मैं यह आशा करती हूं कि फिल्म पद्मावती अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो. ऐसे लोगों के लिए मुंह तोड़ जवाब तो ऐसे ही होगा जो इस तरह की धमकियां दे रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान देते हुए इस विवाद को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा की यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धवस्त करने की एक सोची समझी योजना है.