Header Ads

बर्थडे मनाने होटल पहुंचा कपल, प्रेमिका ने दिया ऐसा गिफ्ट कि उम्रभर नहीं भूलेगा


पड़ाव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूषण दास ने बताया कि युवक और युवती, दोनों ही कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे।

अं बाला में शनिवार को एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में एक युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दरसअल कुछ ही देर पहले वह अपने प्रेमी का बर्थडे सेलिब्रेट करने उसके साथ यहां आई थी। प्रेमी युवक ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे बर्थडे का ऐसा तोहफा मिलेगा। सूचना के बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं युवती की फैमिली को भी बुला लिया गया है।

पुलिस को दिए बयान में अंबाला के लालकुर्ती बाजार स्थित होटल सन स्टार के मालिक रोहन ने बताया कि शनिवार को उनके यहां कुरुक्षेत्र का एक प्रेमी जोड़ा जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचा था।
- दोनों ने अपने-अपने आईडीप्रूफ देकर होटल में कमरा बुक करवा लिया। लगभग दो घंटे बाद युवक कमरे से चिल्लाता हुआ बदहवास बाहर मदद के लिए निकला। कमरे में जाकर देखा तो युवती पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

- इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही युवती की परिजनों को भी सूचना दे दी है।

- इस बारे में पड़ाव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूषण दास ने बताया कि युवक और युवती, दोनों ही कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके घर वाले इस लड़की के साथ उसकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन उसे नहीं पता कि उसकी प्रेमिका ने ऐसा क्यों किया।
- थाना प्रभारी की मानें तो फिलहाल पुलिस मान रही है कि शायद शादी की बात को लेकर ही दोनों में कुछ कहासुनी हो गई होगी, जिसके बाद लड़की ने सुसाइड करके अपनी जान दे दी।