Header Ads

स्टूडेंट्स हॉस्टल में होती है ऐसी पार्टी, एक साथ रहते हैं लड़के-लड़कियां



अमेरिका की फेमस यूनिवर्सिटी Lincon से लगा एक हॉस्टल इन दिनों चर्चा में है। यहां रात के वक्त स्टूडेंट्स जमकर पार्टी और मस्ती करते हैं। अंदर का नजारा देखकर एक बार आप इसे हॉस्टल मानने से इंकार कर सकते हैं। हॉट बाथ टब, दीवारों पर सजी हुई बियर की बॉटलें और चिकन बारबीक्यू का नजारा ही कुछ और होता है।

- लिंकन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियां यहां हॉस्टल में साथ ही रहते हैं। स्टूडेंट्स के मुताबिक यहां के हॉस्टल काफी बोरिंग जिसके बाद यहीं पढ़ने वाले 21 साल के Henry Debenham ने हॉस्टल्स को नया रूप देने की ठानी।
- ग्रेजुएट होने के बाद हेनरी ने यूनिवर्सिटी के पास ही एक होस्टल खोला और उसे इस तरह डिजाइन किया जिससे यहां रहने वाले स्टूडेंट्स पढ़ाई के बाद जमकर मस्ती कर सकें और उन्हें घर जैसा अहसास भी हो।

- हेनरी ने सबसे पहले अपने पुराने हॉस्टल के आंगन में एक्सपेरीमेंट के तौर पर एक हॉट बाथ टब, चिकन बारबीक्यू, डांस के लिए म्यूजिक सिस्टम, मूवीज देखने के लिए प्रोजेक्टर लगाया। इसके बाद उन्होंने इस जगह को डेकोरेट कर दिया, जिसपर उन्हें 1000 पाउंड (85000 रु) का खर्च आया।
- हेनरी का ये एक्सपेरीमेंट उनके दोस्तों को बहुत पसंद आया। अपने घरों से दूर रह रहे स्टूडेंट्स दिन भर की पढ़ाई के बाद जमकर मस्ती करते ।

- दोस्तों को ये एक्सपेरीमेंट पसंद आने के बाद हेनरी ने यूनिवर्सिटी के पास ऐसे ही हॉस्टल्स को पार्टी हाउस बनाकर बिजनेस करने का फैसला लिया है। उन्हें उम्मीद है कि लोगों को इस तरह के हॉस्टल्स जरूर पसंद आएंगे।