जेल में हनीप्रीत से मिलने ऐसे पहुंचे भैया - भाभी, साथ में दिखी उसकी ये बहन
अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 नवंबर का दिन डिसाइड किया है। दूसरी तरफ हनीप्रीत के परिवार ने भी उससे जेल में मुलाकात की।
सेंट्रल जेल में कैद हनीप्रीत और सुखदीप पर चल रहे देशद्रोह के आरोपों पर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पंचकूला कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने हनीप्रीत को फिर से 12 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 नवंबर का दिन डिसाइड किया है। वहीं दूसरी तरफ हनीप्रीत के भाई, भाभी और उसकी बहन ने उससे जेल में मुलाकात के लिए ब्रिन्ज कार से पहुंचे।
सोमवार को हनीप्रीत से जेल में भाई साहिल, भाभी सोनाली और बहन नीशू ने 14 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हनीप्रीत को कुछ सामान भी दिया।
- बता दें कि हनीप्रीत की एक बहन और एक भाई भी है। बहन का नाम नीशू और भाई का नाम साहिल तनेजा है।
- इधर, डेरा सच्चा सौदा के अंबाला में तीन डेरे हैं, जो धुरकड़ा, सौंटा और मटेहड़ी शेखां में है। इन्हें 25 अगस्त के बाद एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सील कर दिया था।
- सदर थाना इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि तहसीलदार ने इनकी चाबी डेरा समर्थकों के हवाले कर दी। दिनभर तीनों डेरे में सफाई चलती रही।
बता दें कि 25 अगस्त को पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख को साध्वियों के रेप केस में ठहराया था। तब डेरा समर्थकों ने पंचकूला में दंगा-फसाद किया।
- एसआईटी का कहना है कि यह सब हनीप्रीत व अन्य के इशारे पर हुआ। इसी सिलसिले में एसआईटी ने हनीप्रीत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे अंबाला सेंट्रल जेल में बंदी बनाया गया।
- हनीप्रीत और सुखदीप पर चल रहे आरोपों की सुनवाई पंचकूला कोर्ट में हुई। कोर्ट ने 17 नवंबर की आगामी तारीख तय की है।


Post a Comment