धोखे से बेटी को कर बैठा ऐसा मैसेज, कि महिला ने दिया हसबैंड को तलाक
अमेरिका की एक महिला ने ब्लॉग के जरिए अपने हसबैंड की एक शर्मनाक करतूत के बारे में बताया है। इस महिला ने अपने ब्लॉग में बताया कि किस तरह उसके हसबैंड ने अपनी 14 साल की बेटी को अश्लील मैसेज गलती से भेज दिया । ये मैसेज देख लड़की सहम कर मां के पास पहुंची, जब मां ने मैसेज देखा तो उसने तत्काल अपने साल पुराने रिश्ते को तोड़़ने का फैसला ले लिया।
- Mamamia में लिखे इस ब्लॉग के मुताबिक, महिला के पति ने दो प्रॉस्टीट्यूट को ये मैसेज लिखा था, जो गलती से उसी की बेटी को चला गया। मैसेज में लिखा था, कैसी हो लड़कियों, आज रात का क्या प्लान है? मैं तुम लोगों को बार में मिलूंगा।
- महिला ने आगे लिखा कि इस मैसेज में इसके साथ-साथ प्रॉस्टीट्यूट को घर आने का ऑफर और पूरी डीटेल लिखी हुई थी। यह सब उसकी 14 साल की बेटी ने पढ़ लिया।
- ब्लॉग के मुताबिक पेरेंट्स के अलग होने और पिता की इस हरकत का पता चलने के बाद इनकी 14 और 17 साल की बेटियां डिप्रेशन में चली गई हैं। दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।


Post a Comment