Header Ads

गरीबों के देश में ऐसे आलीशान महल में रहता है तानाशाह





हरारे.ये फोटोज गरीबी से जूझ जिम्बाब्वे के प्रेसिडेंट के आलीशान पैलेस की हैं। गरीबों के देश के इस अमीर प्रेसिडेंट के पास 6489 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।


 मिलिट्री एक्शन के बीच जब मुगाबे को हरारे कम्पाउंड में हाउस अरेस्ट किया गया, तब से उनका ये ब्लू रूफ मेन्शन चर्चा में आया। वेबसाइट जिम्बाब्वियन ने उनके इस बंगले की फोटोज पब्लिश की हैं।64 करोड़ रुपए का है ये बंगला...

- राजधानी हरारे में मौजूद इस बंगले को निकनेम ब्लू रूफ के नाम से जाना जाता है। इसका कंस्ट्रक्शन 2003 में सर्बियन कंपनी ने किया था।


- 25 बेडरूम वाले इस प्राइवेट हाउस का डिजाइन चीन के आर्किटेक्चर से प्रभावित है। इसकी छतों पर शंघाई के इम्पोर्टेड टाइल्स लगे हैं।



- 44 एकड़ में बने 64 करोड़ रुपए इस बंगले में दो झीलें भी हैं। ये कई मिलियन पाउंड के रडार सिस्टम से लैस है।



- 93 साल के डिक्टेटर ने 37 साल के राज में ये दौलत बटोरी है। इस दौरान देश में हजारों की संख्या में लोग मारे भी गए।


- लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी प्रॉपर्टी का एक छोटा हिस्सा देश की हीरों से जमा किया गया है, जो देश की संपत्ति थे।


- मुगाबे पर लगातार देश की संपत्ति हड़पने और साल 2000 में अधिग्रहण के वक्त 15 एकड़ जमीन हड़पने का भी आरोप है।



- 2001 यूएस डिप्लोमैटिक केबल और विकीलीक्स के मुताबिक, मुगाबे की करीब 11359 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनमें से ज्यादातर इन्वेस्टमेंट जिम्बाब्वे से बाहर किया गया है।



- अपोजीशन में बैठे पॉलीटिशियंस का दावा है कि मुगाबे के पास देश में ही 14 फार्म्स हैं। इनमें से सबसे फेमस ओमेगा डेयरी फार्म है।


- मुगाबे परिवार अमीर होने के दावे से बचती है। हालांकि, तीन साल पहले मुगाबे के 90वें बर्थडे सेलिब्रेशन में डिनर में हाथी और शेर का मीट परोसा गया था।


- वहीं मुगाबे ने 2013 में हांगकांग में 33 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था और इसके अलावा वो यूके के ससेक्स में भी हैमिल्टन पैलेस के मालिक हैं। इसी कीमत 259 करोड़ रुपए है।


- मुगाबे ने अपने लिए मर्सिडीज बेन्ज एस6000एल कार भी डिजाइन कराई थी, जो एके-47 बुलेट्स, लैंडमाइंस और ग्रेनेड का सामना करने में सक्षम है।


- लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुगाबे के रॉल्स रायस, फैंटम फोर और उस लग्जरी ब्रिटिश कार के भी मालिक हैं, जिसकी सिर्फ 18 यूनिट ही बनी है।