Header Ads

'दर्द से कराहती बेटी ने हाथ जोड़ कहा आज छोड़ दो, नहीं माना वहशी पिता'


केबीसी 9 के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा देखने और सुनने को मिला जिसने ना केवल दर्शकों बल्कि शो के होस्ट अमिताभ को भी झकझोर दिया.

दरअसल, केबीसी के सोमवार को ऑन एयर हुए शो में नोवेल पाने वाले मशहूर सोशल एक्टिविस्ट कैलाश सत्यार्थी अपनी पत्नी के साथ हॉट सीट पर बैठे थे.

 इस दौरान कैलाश सत्यार्थी से अमिताभ ने उस किस्से के बारे में पूछा जब उन पर हमला किया गया था.

कैलाश ने इस कि‍स्से के अलावा बच्चों के साथ समाज में हो रही ज्यादती की जो कहानी सुनाई उसे सनुकर सभी सन्न रह गए.

हालांकि लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर कैलाश के बयान की आलोचना की और कहा कि देश वैसा नहीं है जैसा कैलाश बता रहे हैं.

कैलाश ने हमले का बताते हुए कहा, सर्कस में काम करने वाले 13 से 14 साल के बहुत से बच्चे बच्च‍ियों का शोषण हो रहा था.

जब हमने इसके खि‍लाफ आवाज उठाई और सर्कस मालिकों के चंगुल से इन बच्चों को छुड़ाने की कोशिश करनी चाही तो उन पर हमला कि‍या.

सर्कस मालिकों द्वारा किए जा रहे शोषण का शि‍कार हुई बच्चि‍यों की हालत को बयां करते हुए कैलाश ने शो पर बताया किस तरह अगर बच्च‍ियां सर्कस में अच्छा परफॉर्म करती थीं

तो सर्कस मालिक उन्हें इनाम के तौर पर उनका रेप करते थे और अगर बुरा करती थीं तब भी सजा के रूप में उनका रेप किया जाता था.

सत्यार्थी के इस खुलासे बाद दर्शकों की आंखें तो नम हो ही गई अमिताभ बच्चन भी एक बार को सहम गए.

यही नहीं कैलाश ने देश में बच्चों की दयनीय स्थि‍त के बारे और भी कई खुलासे किए. एक वाकया वाकई शर्मसार और दिल दहला देने वाला था,

कैलाश ने बताया कि कैसे एक बच्ची अपने घर में ही अपने पिता की दरिंदगी का शि‍कार होती आ रही थी. कैसे इस बच्ची का बाप अकसर उसका बलात्कार कि‍या करता था.

 हैवानियत तो तब हो गई जब एक दफा ये बच्ची बीमार थी और अपने पिता से दर्द में कराहते हुए हाथ जोड़कर कहती रही आज छोड़ दो,

लेकिन उसके पिता ने उसे नहीं छोड़ा और उसका रेप किया.

कैलाश ने बेटियों की हालत बताते हुए सवाल किया कि हमारा देश किस हालात की ओर जा रहा है.

बता दें केबीसी 9 शो में पहुंचे कैलाश सत्यार्थी ने 1 करोड़ का पड़ाव खेलने से पहले ही गेम छोड़ने का फैसला लिया. वह इस शो से 50 लाख रुपये की धनराशि जीतने में सफल रहे.

केबीसी शो के जरिए देश में बच्चों की भयानक स्‍थि‍त को बयां करने वाले कैलाश सत्यार्थी की इन बातों से एक शख्‍सियत इत्तेफाक नहीं रखती हैं.

जानी मानी लोक गायि‍का मालिनी अवस्थी ने शो पर कैलाश सत्याथी द्वारा बताए गए वाकयों को लेकर ट्वीट किया, 'देश और समाज इतना बुरा भी नहीं जितना कैलाश सत्यार्थी बता रहे हैं. KBCsony में समाज का ऐसा नकारात्मक चेहरा पेश करना कहीं से सही नही SonyTV.'

मंगलवार को केबीसी का आखि‍री एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा. इस एपिसोड के फैन्स केबीसी शो को बहुत मिस करने वाले हैं.