Header Ads

हत्यारे के नाखूनों तक में था महिला का खून और मांस, दी थी ऐसी दर्दनाक मौत


जानिए किस वहशिपन के साथ रुचिता को दर्दनाक मौत दी गई थी।

1 दिसंबर 2016 को शहर में हुए हाई प्रोफाइल वकील रुचिता मर्डर केस में आज आरोपी दिव्य कोठारी के बरामद कपड़ों की DNA जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें ये साबित हुआ है कि आराेपी के कपड़ों पर लगे खून से रुचिता का खून मैच करता है।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद दिव्य ने कपड़ों को नाले में फेंक दिया था जिसे बाद में बरामद कर DNA रिपोर्ट के लिए भेजा गया था। Recall के तहत जानिए किस वहशीपन के साथ रुचिता को दर्दनाक मौत दी गई थी।

- इनवेस्टीगेशन आॅफिसर ने बताया था कि हत्या के दौरान रुचिता का खून आरोपी के कपड़ों, जूतों और पेचकस आदि पर तो लगा ही, आरोपी के नाखूनों तक में रुचिता का खून और मांस फंसा हुआ था। जो आरोपी को गुनाहगार साबित करने के लिए काफी है। इस सबकी एफएसएल जांच कराई गई है।

- शहर के ऑरबिट 1 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 702 में 1 दिसंबर की सुबह रुचिता उर्फ अनु जैन पत्नी कृष्णबल्लभ गुप्ता की हत्या कर दी गई। लॉ कॉलेज गया पति फ्लैट में 11 बजे लौटा तो गेट बाहर से बंद था।
- फ्लैट के अंदर गया तो हत्या का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर पति कृष्णबल्लभ गुप्ता पर शक जताया था।

- रुचिता और कृष्ण बल्लभ ने 2003 में लव मैरिज की थी। इनके दो बच्चे बेटी अविशि उर्फ तनु (9) और बेटा अरनव उर्फ मिषु (8) साल के हैं।

- रुचिता 2006 से उदयपुर कोर्ट में रजिस्टर्ड वकील थी, हालांकि वह प्रैक्टिस नहीं करती थी और RJS की तैयारी कर रही थी।

- वहीं कृष्णबल्लभ लॉ कॉलेज से पढ़ाई, सीए कर रहा था और निजी कंपनी में नौकरी करता था, इसके अलावा BSNL में कॉन्ट्रेक्टर था और अकाउंट्स का काम भी करता था। हत्या के दो महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी।

- पुलिस ने जांच कर खुलासा किया कि रुचिता के साथ रेप की कोशिश की गई थी और रुचिता के फ्लैट के ठीक ऊपर 8वीं मंजिल पर रहने वाले अरविंद कोठारी के बेटे दिव्य कोठारी को गिरफ्तार किया था।