करीना का रैंप पर व्हाइट अवतार, किसी एंजल से कम नहीं
करीना कपूर खान का फैशन टेस्ट किसी के लिए कोई सीक्रेट नहीं है। पिछले साल के प्रेग्नेंसी चैलेंजेस के बाद करीना ने खुद को फिरसे फिट किया लेकिन फैशन के मामले में कभी पीछे नही रहीं।
बेबो ने हमेशा ही खुद को फैशन फ्रीक बनाकर रखा है। फैशन के मामले में वो कभी नहीं चूकती हैं।
आपको बता दें कि करीना ने मनीश मल्होत्रा के लिए केन्या में शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।
बेबी तैमूर अली की प्रिटी मॉम रैंप पर व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। बेबो इस ड्रेस में किसी एन्जल से कम नहीं लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि वो सीधा किसी फेरीटेल से बाहर आ गई हों
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना केन्या में सिर्फ 6 घंटों के लिए थीं। सैफ फिलहाल नेटफ्लिक्स सीरीज सीक्रेट गेम्स की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए यमी ममी को बेबी तेमूर के लिए मुंबई वापस जाना पड़ा।
करीना भी फिलहाल वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया से बात करते हुए करीना ने कहा, "शूट के दौरान तैमूर भी उन्के साथ रहेगा। ये एक तरह से मेरे लिए एक टास्क की तरह हो जाएगा कि कैसे मैं सारी चीजों को एकसाथ मैनेज करूं। कुछ दिनों में सैफ को भी इसका ख्याल रखना होगा।"

Post a Comment