खतड़ों के ही नहीं बल्कि फिल्मों के भी खिलाड़ी निकले अक्षय,इस मामले में शाहरुख है इनसे कोसो दूर
शाहरुख खान भले ही बॉलीवुड के किंग खान है लेकिन हाल ही में रिलीज उनकी फिल्मों को देखे तो कह सकते है कि इस साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी तुलना में खिलाड़ी कुमार की बात करें तो इस साल क्या अगले भी वो धमाल मचाने वाले है।
बता दें कि अक्षय की लगातार फिल्म 7 फिल्में एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख के पास फिलहाल एक ही फिल्म है। अक्षय कुमार पैडमैन, 2.0, गोल्ड, जॉली एलएलबी-3, केसरी, हाउसफुल-4, मुगल और क्रैक जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है। वहीं शाहरुख के खाते में सिर्फ आनंद एल राय की फिल्म है, जिसमें वे बौने का किरदार निभा रहे हैं।
शाहरुख की बात करे तो उनकी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' और 'रईस' का हर्ष तो सभी जानते है। दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। जबकि बात करें अक्षय कुमार की तो उनकी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा, जॉली एलएलबी 2 दोनों फिल्में सफल रही और अच्छी खासी कमाई भी की। इसके अलावा पिछले साल भी उनकी फिल्म रुस्तम और एयरलिफ्ट साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल थी।
अगर बात करें तो अक्षय की अपकमिंग फिल्में भी मेगाबजट फिल्में है। जिससे हिट होने की उम्मीदें लगाई जा सकती ह। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म गोल्ड की शूटिंग पूरी कर ली। जिसके बाद उन्होंने पैडमैन की शूटिंग शुरू की है। बता दें कि पैडमैन ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही है। महिलाओं को जागरूख करने वाली ये फिल्म लोगों को संदेश भी देगी।

Post a Comment