Header Ads

पहले इन खतरनाक तरीकों से होता था अबॉर्शन, नहीं जाते थे डॉक्टर्स के पास


आज के मॉडर्न सोसाइटी में भी कई बार महिलाओं की आवाज दबा दी जाती है। खासकर सेक्सुअल लाइफ से जुड़े मामलों में। आज भी अबॉर्शन जैसी चीजों को लेकर महिलाओं में जागरूकता की कमी है। इंटरनेट पर पुराने जमाने में महिलाओं का गर्भपात करवाने के कई अजीबोगरीब और खतरनाक तरीकों के बारे में बताया गया है जिनके बारे में जान कर आपकी रूह कांप जाएगी।

पुराने जमाने में पुरुष महिलाओं के प्रेग्नेंट हो जाने पर अगर अबॉर्शन करवाना चाहते थे, तो उन्हें डॉक्टर्स के पास ले जाने की जगह कई तरह के घरेलू लेकिन असुरक्षित तरीके अपनाते थे। कुछ जगहों पर लोग महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट के अन्दर जोंक (लिचेस) डाल लेती थीं। लोगों का मानना था कि ये कीड़े गर्भ में पल रहे फीटस को मार कर खा जाएंगे और इस तरह उनका अबॉर्शन हो जाएगा। हालांकि, इस तरीके से किए गए अबॉर्शन का कोई सटीक मामला सामने नहीं आया लेकिन छुपाकर इसे काफी इस्तेमाल किया जाता था।