Header Ads

बॉलीवुड की मुस्लिम अभिनेत्रियां जिन्होंने खूबसूरती से किया सबको घायल


बलिवूड फिल्म इंड्रस्ट्री में कई अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कामयाबी हासिल की है. फिल्म इंड्रस्ट्री में सिर्फ हिन्दू अभिनेत्रिया ही नहीं मुस्लिम अभिनेत्रियों ने भी एप नाम का डंका बजाया है. फिल्मो दुनिया काफी विचित्र है.

जहा जात पात धर्म कुछ भी मायने नहीं रखता है देखा जाता है तो सिर्फ व्यक्ति के हुनर को. हुनर के दम पर कोई भी इस इंड्रस्ट्री में राज कर सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएँगे जो फेमस मुस्लिम अभिनेत्री है जिनके लाखो दीवाने है.

आयशा टाकिया



बॉलीवुड की अभिनेत्री आयशा टाकिया ने फ़िल्मी करियर फिल्म टार्जन द वंडर कार से प्रारम्भ किया था. हालांकि उन्हें सफलता सलमान खान की फिल्म वांटेड से अपार सफलता प्राप्त हुई. आयशा टाकिया की अंतिम फिल्म पाठशाला थी.इस फिल्म के बाद आयशा शादी के बंधन में बांध गई.

तब्बू



बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने अपने अभिनय से लाखो दिलो पर राज किया है. तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की. वैसे तो तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है. लेकिन उन्हें तब्बू नाम से ही फ़िल्मी दुनिया में जाना जाता है. तब्बू ने फ़िल्मी दुनिया में फिल्म हम नौजवान से डेब्यू किया था.

दीया मिर्जा



रहना है तेरे दिल में फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीया मिर्जा का जन्म हैदराबाद में हुआ था. दीया मिर्जा ने अपनी खुबसूरत हसी के लिए बेस्ट स्माइल का अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है.

सोहा अली खान


अभिनेत्री शर्मिला टैगौर और क्रिकेटर नवाब पटौदी की बेटी सोहा अली खान ने काफी नाम कमाया है. सोहा सैफ अली खान की बहन है.

हुमा कुरैशी




बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज करने वाली मशहूर अदाकारा हुमा कुरैशी ने गैंग आॅफ वासेपुर , जॉली एल एल बी जैसी प्रमुख फिल्मे की है.