ब्वॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर करिश्मा, एयरपोर्ट पर बेटी के साथ दिखीं सुष्मिता
बीते दिनों बॉलीवुड के कई सेलेब्स और स्टार किड्स अलग-अलग जगहों पर देखें गए। करिश्मा कपूर बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोश्निवाल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुई। करिश्मा ब्लैक कलर के आउटफिट में थी, वहीं, संदीप शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद दोनों एक ही कार में बैठकर रवाना हुए। वहीं, एयरपोर्ट पर सुष्मिता सेन बेटी के साथ नजर आईं। इसी तरह आफताब शिवदासानी, यामी गौतम, रणधीर कपूर, करन जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, दीपशिखा नागपाल, प्राची देसाई सहित अन्य सेलेब्स एयरपोर्ट पर देखे गए। मलाइका अरोड़ा जिम के बाहर नजर आईं। उधर, संजय दत्त के बच्चे इकरा और शहरान दत्त स्केटिंग करते दिखे। लूलिया वंतूर, इलियाना डिक्रूज अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।


Post a Comment