Header Ads

ये तस्वीरें बदलती दुनिया की गवाह हैं, ऐतिहासिक पलों को कैमरे की नजर से देखिए...


इतिहास को जानना-समझा अलग बात है। लेकिन जब इतिहास आंखों के सामने हो तो कितना रोमांचित करने वाला होगा। कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इतिहास की एक झलक पेश करती हैं। इतिहास की सबसे पहली तस्वीर 1826 में निसेफोर निएपस ने ली थी। उन्होंने कई ऐतिहासिक क्षणों को कैमरे में कैद किया। जिनमें से ज्यादातर की खूब तारीफ हुई। उन तस्वीरों में से कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं, ताकि आप इन तस्वीरों के जरिए इतिहास की एक झलक देख लें।

सबसे पहले हम आपको अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन की वो तस्वीर दिखा रहे हैं, जब दोनों पहली बार मिले थे। दोनों की मुलाकात साल 1973 में तब हुई थी, जब दोनों पढ़ाई कर रहे थे।

ये तस्वीर साल 1960 की है, जब जर्मनी का दो हिस्सों में बंटवारा हो गया था। इस तस्वीर में वेस्ट जर्मनी के लोग अपने बच्चों का उसके दादाजी को दिखा रहे हैं, जो ईस्ट जर्मनी में दीवार के उस पार हैं।

यह तस्वीर साल 1936 की बर्लिन की है। जब ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। ये तस्वीर उस वक्त की है, जब बर्लिन में ओलंपिक मशाल बर्लिन पहुंची थी।

ये तस्वीर मोंट ब्लैंक पर्वत की है, जिसे साल 1895 में ली गई है। उस वक्त पर्वतारोही अपने साथी की लाशों को नीचे ला रहे थे। तब ये तस्वीर ली गई है।

ये तस्वीर फिदेल कास्त्रो के बेसबाल खेलने की है। ये तस्वीर साल 1959 में उस वक्त ली गई थी, जब वो बेसबाल खेल रहे थे।

ये तस्वीर ईरान की है, जो 19वीं शताब्दी में ली गई है। इसमें ईरान के शिराज इलाके में तोप के सामने एक शख्स को बांधकर उड़ाने की तैयारी हो रही है।

ये तस्वीर मेजर जनरल हॉरटियो गॉर्डन रॉबले की है, जो माओरी सिर के के संग्रह के साथ बैठे हैं। यह तस्वीर 1895 में ली गई थी। मेजर एक जांबाज योद्धा और एक आर्टिस्ट भी थे।

यह तस्वीर साल 1912 में ली गई थी। इस तस्वीर में दिख रहे काले और लाल रंग के धब्बे वाले बर्फ के चट्टान से टाइटैनिक जहाज टकराया था। ये माना जाता है।

यह दुर्लभ रंगीन तस्वीर साल 1930 की है। इस तस्वीर में दो पेरिस की महिलाएं दिख रही हैं।

ये तस्वीर बताती है कि ईरान इस्लामिक स्टेट बनने से पहले कैसा था। ये तस्वीर साल 1960 में ली गई थी। यह महिला समंदर किनारे छोटे कपड़ों में टहल रही है। ऐसा आज के ईरान में संभव नहीं है।