ये है संध्या बींदणी की बहन, इंड्रस्ट्री में बना रही हैं करियर
तू सूरज मैं साँझ पिया जि जैसे ही यह गीत हमारे कानो में गूँजता है हमारे सामने आईपीएस संध्या बिंदणी का चेहरा सामने आ जाता है.
छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर और सब का पसंदीदा शो दिया और बाती हम को देखने के लिए हर कोई बेताब रहता था.
इस गाने की तर्ज पर सीरियल दिया और बाती हम ने अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया था. शो के लीड कैरेक्टर संध्या और सूरज ने हर किसी के दिल में अपनी जगह बना ली थी.
शो दिया और बाती हम में संध्या बिंदणी का किरदार दीपिका सिंह ने बखूबी से निभाया था.
हालाकिं दीपिका का पहला टीवी शो होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं है.
अपनी बड़ी बहन दीपिका के नक्शे कदम पर चलते हुए छोटी बहन भी एक्टिंग की दुनिया में मुकाम पाना चाह रही है.
लेकिन अपनी बहन कि तरह वह टीवी में नहीं बल्कि फिल्मों में अपने नाम का सिक्का चलना चाहती है.
दिया और बाती हम शो 2011 से 2016 तक चला था इस शो से पॉपुलर हुई दीपिका शो बंद होने के बाद गायब ही हो गई हैं. मई 2017 में वह एक बेटे की माँ भी बन गई है.
दिया और बाती हम शो से पॉपुलर हुई दीपिका की छोटी बहन का नाम अनामिका सिंह है. उन्हें प्यार से हर कोई आशी कहते हैं.
यदि उनके बोल्डनेस कि बात कि जाये तो वह किसी से कम नहीं है .
अनामिका ने अपनी अदाकारी की शुरुआत टीवी शो से कर चुकी है हालाकि उनका पूरा ध्यान फिल्मों पर ही है.वह फिल्मो कि अभिनेत्री बनना चाहती है.
अनामिका फिल्म लॉलीपॉप में नजर आ चुकी है. इस फिल्म में राजपाल यादव, ओम पुरी, शिल्पा आनंद, चिराग ठक्कर भी थे.
जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि जल्द ही कृष्णा अभिषेक अभिनीत फिल्म जुगाड़ू में अनामिका बतौर एक्ट्रेस नजर आएँगी.


Post a Comment