मां का निभाया फर्ज, घायल होकर भी भूखे बच्चों को पिलाया दूध
जब हमारे सामने मां की बात आती है तब हमारा दिल खुद-ब-खुद उसके सजदे में झुक जाता है। क्योंकि मां तो मां होती है, उससे बढ़ कर दुनिया में कुछ नहीं होता।
आज हम एक ऐसी ही दिल को छू लेने वाली खबर बताने, हालांकि, ये कहानी मानव की नहीं एक जानवर की है। ये कहानी है एक ग्रेहाउंड मदर डॉग की, जो बहुत ही जख़्मी हालत में एक सड़क के किनारे बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी। तब एक डॉक्टर की नज़र उस मदर डॉग पर पड़ी, उसकी हालात देख कर वो दांग रह गईं। उन्होंने फौरन उसे जानवरों के अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर का नाम लेन पॉवेल है।
जानवरों के डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ग्रेहाउंड मदर डॉग प्रेग्नेंट थी। इसने शायद हाल ही में बच्चों को जन्म दिया है। उसके स्तन से दूध भी निकल रहा था। जब उस मदर डॉग को हॉस्पिटल लाया गया था तब उसका एक पैर बहुत जख्मी था। डॉक्टरों ने उसका इलाज़ कर उसके पेअर में पट्टी बाँध दी। इलाज़ के बाद ग्रेहाउंड मदर डॉग अपने बच्चों की तलाश में इधर-उधर भटकने लगी।
लेन पॉवेल लेन पॉवेल को ये बात काफ़ी हैरानी वाली लगी। वो ग्रेहाउंड मदर डॉग अपने साथ लेकर वहीं आ गई जहाँ से उसे लेकर आ गई। कुछ दूर चलने के बाद लें पॉवेल ने देखा कि उसके 10 बच्चे अपनी मां का इंतज़ार कर रहे थे। वो बच्चे बहुत ही भूखे थे, ग्रेहाउंड मदर डॉग को देखते ही वो बच्चे दूध पीने लगे।
ये सब देखने के बाद लें की आखों में आंसू आ गए और उन्हें यह सब देख कर काफी ख़ुशी हुई।। उन्हें इस बात की ख़ुशी ज्यादा थी कि एक मां ने अपना फ़र्ज निभाया।दुनिया की सभी मां अपने बच्चों के प्रति एक जैसी ही होती हैं। वे अपने दुखों को भुलाकर अपने बच्चों की ख़ुशी में शामिल हो जाती हैं।


Post a Comment