Header Ads

ऐश्वर्या के शॉर्ट ड्रेस में फोटोग्राफर्स ने लिए फोटो, भड़के अभिषेक कराए डिलीट


हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिनर पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान वे शॉर्ट डेनिम ड्रेस के साथ हाई हील्स कैरी कर गॉर्जियस लुक में पहुंची थीं। ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और फिल्म मेकर करन जौहर भी यहां नजर आए।

- ऐश्वर्या जब पार्टी के बाहर आने के बाद कार की तरफ जा रही थीं तभी फोटोग्राफर्स उनके फोटो क्लिक करने लगे।
- ऐश की ड्रेस काफी छोटी थी जब वे कार में बैठ रही थीं तो फोटोग्राफर्स ने गलत एंगल से उनके फोटोज लेने की कोशिश की और इस बात अभिषेक काफी भड़क गए।
- अभिषेक ने सिर्फ फोटोग्राफर को काफी कुछ सुनाया बल्कि उनके कैमरे से सारे फोटोज भी डिलीट कराए।

- ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर खबरें हैं कि जल्द दोनों 'अभिमान' के रीमेक में नजर आएंगे।
- फिल्म 'अभिमान'(1973) के ऑरिजनल वर्जन में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन लीड रोल में थे। हालांकि फिलहाल रीमेक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
- बता दें, आखिरी बार फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'(2016) में नजर आईं ऐश्वर्या इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'फन्ने खान' में काम कर रही हैं।