खून बढ़ाने का एक तरीका, हर उम्र में आएगा काम
आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, दिल्ली के प्रदीप कुमार प्रजापति बता रहे हैं बॉडी में हीमोग्लाबिन बढ़ाने की टिप
बॉडी में खून की कमी होने से कमजोरी बढ़ती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो सीने में दर्द, थकान और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। खून की कमी से बचने के लिए आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, दिल्ली के डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापतिरोज पालक का जूस पीने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार पालक का साग या इसे सलाद में मिक्स करके खाने से भी हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।
आयुर्वेदिक रेखा त्रिपाठीब्लड को प्यूरीफाई करने के लिए अदरक के रस में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक मिलाकर पीने की सलाह देती हैं। उनके अनुसार रोज एक आंवला खाने से ब्लड प्यूरीफाई होता है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एलिसिन से ब्लड प्यूरीफाई होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से एनीमिया से बचाव भी होता है।


Post a Comment