प्लास्टिक बोतल के रैपर में फंसी मिली जिंदा मछली, कड़ी मशक्कत के बाद बची जान
इंसान गलती करता है और उसका हर्जाना दूसरे भुगते है। कनाड़ा में मछली पकड़ने गए व्यक्ति को इंसान की गलती का अंदाजा हुआ, जब उसने एक मछली को प्लास्टिक बोलत के रैपर लिपटे हुए देखा। Adam Turnbull नाम के शख्स ने देखा कि ये मछली प्लास्टिक रिंग में फंसती चली जा रही थी।
वो बाकी मछलियों की तरह ही जीने के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन जब एडम ने इसे पानी से निकाला तो उन्हें इसे देखकर लगा मानो किसी ने इसे पहले से ही खा लिया हो।
एडम ने फेसबुक पर अपना अनुभव साझा किया। उनके पोस्ट को दुनियाभर में शेयर किया जा रहा है। एडम ने पोस्ट में लिखा, ये Powerade Wrapper आपकी जेब में इतनी ज्यादा जगह भी नहीं लेगा कि आप डस्टबिन तक पहुंचने तक का भी धैर्य ना रख सकें।
एडम ने उसके प्लास्टिक रैपर को हटाया और फिर उसे छोड़ दिया। इस नन्हें से जीव ने हम सभी को मानवता का असल और क्रूर चेहरा दिखाया है।

Post a Comment