Header Ads

लियोनेल रिची ने स्वीकारा बेटी के डिसिक संग संबंध को


गायक लियोनेल रिची ने टेलीविजन शख्सियत स्कॉट डिसिक के साथ अपनी बेटी सोफिया रिची के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। सोफिया ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, ‘‘वह अच्छे हैं। वह बहुत ही प्यारे और सहायक हैं।’’

वहीं, लियोनेल ने इससे पहले कहा था कि वह अपनी बेटी (19) के डिसिक (34) के साथ डेट करने के खयाल तक से भी बेहद डर जाते हैं।

इसी बीच एक सूत्र ने बताया कि डिसिक जब से सोफिया को डेट करने लगे हैं, तब से उन्होंने अपनी बेशुमार पार्टियां करने की आदत छोड़ दी है।