भुवी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सुरेश रैना, सामने आईं फोटोज
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर को नूपुर नागर से शादी की। नूपुर इंजीनियर हैं और नोएडा में जॉब करती हैं।
इंडियन क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की 23 नवंबर को नूपुर नागर से शादी हुई। शाम को रिसेप्शन पार्टी भी हुई। इसमें क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रवीण कुमार शामिल हुए। मेरठ में ये इवेंट हुआ। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिजी होने के कारण टीम इंडिया का कोई भी क्रिकेटर पार्टी में शामिल नहीं हो सका। बता दें कि 24 नवंबर से नागपुर में भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हुआ। इससे पहले कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में भुवनेश्वर भी टीम का हिस्सा था।


Post a Comment