Header Ads

कार का टायर ले डॉक्टर के पास पहुंची महिला, अंदर ऐसे फंसा था जानवर


आमतौर पर देखा जाता है कि लोग डॉक्टर्स के पास अपनी बीमारियों का इलाज करवाने पहुंचते हैं। लेकिन कॉनेक्टिकट के मिडिल टाउन में मौजूद पेपर मेमोरियल वेटरनरी सेंटर में अचानक एक परिवार कार की टायर लेकर पहुंच गया। पहले तो वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन जब उन्होंने टायर को गौर से देखा, तो उन्हें उसमें फंसा जानवर नजर आया।

यहां रहने वाली एक फैमिली की 4 महीने की बिल्ली कुकी एक दिन गैरेज में खेलते हुए बड़ी परेशानी में फंस गई थी। उसने अपनी गर्दन को टायर के बिल्कुल बीच में फंसा लिया था। वो जितना वहां से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, उतनी ही ज्यादा दर्द से छटपटा रही थी। कुकी की फैमिली ने उसे आजाद करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। अंत में हारकर वो कुकी को टायर सहित डॉक्टर्स के पास ले आए।

वहां लाए जाने के बाद, कुछ एक्सपर्ट्स की मदद से कुकी की गर्दन टायर से बाहर निकाली गई। उसे इमरजेंसी रूम में रखा गया था, जहां उसे आजाद करवाया गया। निकाले जाने के कुछ समय बाद तक कुकी को हॉस्पिटल में ही रखा गया। जब कुकी नॉर्मल हो गई, तब उसे वापस घर भेज दिया गया।