ऐसी वैसी नहीं है ये जंगली घास, चिप्स की तरह करती है टेस्ट
university of Western Australia (UWA) के कुछ रिसर्चर्स ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ सिटी में एक नई घास की किस्म डिस्कवर की है। ये दिखती तो आम घास की तरह है लेकिन इसका टेस्ट सॉल्टेड चिप्स की तरह है। इस घास की किस्म का नाम Triodia scintillans है।
रिसर्चर्स बताते हैं कि यूं ही एक रात उनकी टीम नॉर्मली काम कर रही थी। तभी एक मेंबर ने गलती से अपना हाथ चाट लिया। चाटने के बाद उसे अपने हाथों से चिप्स का फ्लेवर आया। लेकिन उसने तो चिप्स खाया ही नहीं था। फिर उसे याद आया कि थोड़ी देर पहले उसने बाहर की घास पकड़ी थी। घास की ये किस्म ऑस्ट्रेलिया के बाहरी इलाकों में पाई जाती है। इसके साथ-साथ 7 और घास की प्रजाति ढूंढी गई है। ट्रीओडिया घास की और जांच करने पर पता चला कि इससे कंडोम और ग्लू भी बन सकता है।

Post a Comment