इस पहाड़ पर आकर खुद-ब-खुद चढ़ने लगती हैं गाड़ियां, साइंस के लिए पहेली
ऊंची चढ़ाई पर चढ़ने के लिए जहां कार को टॉप गियर में लगाना पड़ता है तो वहीं लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है जहां कार अपने आप चलने लगती है। जी हां, इस पहाड़ी को कहा जाता है मैग्नेटिक हिल। सामान्यतौर पर पहाड़ी की ढलान पर पर गाड़ी को गियर में डालकर खड़ा किया जाता है। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो गाड़ी नीचे की ओर जा सकती है लेकिन इस मैग्नेटिक हिल पर वाहन को न्यूट्रल करने खड़ा कर दिया जाए तब भी यह नीचे की और नहीं बल्कि ऊपर की ओर चलने लगती है।
- इस पहाड़ी का ऐसा जादू है कि न्यूट्रल खड़ी गाड़ी भी लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर की ओर चढ़ने लगती है। माना जाता है कि इन पहाड़ों में गजब का मैग्नेटिक फोर्स है जो सिर्फ गाड़ियों पर ही नहीं बल्कि हवाई जहाजों को भी प्रभावित करता है।
- कई पायलेट्स के मुताबिक उन्होंने इस पहाड़ के ऊपर से गुजरते हुए प्लेन में जबरदस्त दबाव और कंपन महसूस किया है। इसलिए इस रूट पर वे प्लेन की रफ्तार बढ़ा लेते हैं।
- साइंटिस्ट्स के मुताबिक इस हिल में गजब की चुंबकीय ताकत है, लेकिन यह कहां से आती है इसका पता अबत नहीं लगाया जा सका है और गाड़ियों का अपने आप चलना अबतक रहस्य बना हुआ ।

Post a Comment