शादी की तैयारी में बिजी भारती सिंह, मंगेतर के साथ पहुंची डिजाइनर के स्टोर
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। बुधवार को वे अपनी शादी की शॉपिंग करने के लिए डिजाइनर नीता लुल्ला के स्टोर पहुंचीं। इस दौरान उनके मंगेतर और स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बचिया भी साथ थे। गौरतलब है कि भारती और हर्ष की शादी 3 दिसंबर 2017 को गोवा में होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।

Post a Comment