Header Ads

इस यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं ये ट्रांसजेंडर, अलग से बनाया गया है इनका वॉशरूम




पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल की ओर से कराए जा रहे कल्चरल फेस्ट आगाज़ में सोमवार को ट्रांसजेंडर स्टूडेंट भी रैम्प पर उतरे। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन राइट्स की धनंजय चौहान, हिंदी डिपार्टमेंट से दिव्या, जर्मन डिपार्टमेंट से ओशीन, फैशन एंड टेक्नोलॉजी से प्रीत और फिलॉस्फी से अमन थीं। बाहर से ट्रांसजेंडर बंटी और रवीना भी पहुंचे हुए थे।


- यूजीसी के निर्देश पर पीयू ने स्टूडेंट्स सेंटर पर ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग वॉशरूम बनाया है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और इमर्जिंग एरिया बिल्डिंग में भी बनेगा।



- यूटी वेलफेयर बोर्ड के निर्देश पर पीयू ने इनके लिए एक कमेटी बनाई है जो सेक्सुअल हैरासमेंट को रोकेगी और उनके वेलफेयर के लिए काम करेगी।



- ट्रांसजेंडर्स की फीस इग्नू ने माफ कर दी है। पीयू कैंपस में भी फीस माफ करने और फ्री हॉस्टल देने की मांग उठी है। पीयू ने फैसला लेने के लिए एक कमेटी बनाई है।