Header Ads

काजोल का ये मंगेतर अब दिखने लगा है इतना बूढ़ा, देख उड़ जाएंगे होश


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में काजोल के मंगेतर राहुल का किरदार निभाने वाला एक्टर बिजय आनंद को तस्वीरों को देख आप यकीनन चौंक जाने वाले हैं।

उनका लुक इतना बदल गया है कि उनको पहचान पाना काफी मुश्किल है। वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद बिजय बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब ही हो गए। लेकिन 2015 में वे टीवी सीरियल 'सिया के राम' में राजा जनक का रोल करते दिखाई दिए। बीच के 17 साल उन्होंने कुंडलिनी योग सीखने और फिर इसे दूसरे लोगों को सिखाने में लगाए।
i
बिजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मों में मुकाम बनाने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। लेकिन जब 'प्यार तो होना ही था' हिट साबित हुई थी तो उन्हें एक साथ 22 फिल्मों के ऑफर मिले। हालांकि, तब तक बिजय इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुके थे। बकौल बिजय, मैंने गरीबी और संघर्ष सब कुछ देखा है और मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था।

लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि इन सबका कोई मतलब नहीं। बिजय के मुताबिक, उन्हें यह अहसास तब हुआ, जब उन्होंने योग कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। वे कहते हैं, मेरी बॉडी स्टिफ थी। मुझे लगा कि योग मेरी मदद करेगा। सिर्फ 36 साल की उम्र में मुझे आर्थराइटिस हो गया। कॉलेस्ट्रोल हाई पाया गया। तब मुझे कुंडलिनी योग के बारे में पता चला। अगर आपकी आत्मा खुश नहीं है तो शरीर बीमारियों से घिर जाता है।

बता दें कि बिजय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। वे 'आसमान से आगे' 'ख़ुशी'  'औरत' और 'सिया के राम' जैसे सीरियल्स में नजर आए। इसके अलावा, बिजय को 'यश' और अन्य फिल्मों में काम किया।