कंगना को गाने नहीं, शूट के दौरान सीन सीक्वेंस सिखाते दिखे गीतकार प्रसून
फिल्म की शूटिंग के दौरान सोमवार को कंगना रानौट के साथ मशहूर गीतकार प्रसून जोशी भी सेट पर नजर आए।
मेहरानगढ फोर्ट में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान सोमवार को कंगना रानौट के साथ मशहूर गीतकार प्रसून जोशी भी सेट पर नजर आए। खास बात ये है कि वे यहां वे कंगना को गाने के बजाय सीन की सीक्वेंस समझाते नजर आए।
- बता दें, कंगना रनौत मंगलवार को जोधपुर पहुंचीं थी। वे यहां मेहरानगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं। इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं।
- पिछले दिनों मेहरानगढ़ में शूटिंग के दौरान वे तलवारबाजी करती नजर आईं। इस फिल्म का एक डांस सीन भी फिल्माया जाएगा, जिसके लिए 70 डांसर का ग्रुप भी जोधपुर पहुंच चुका है।
- कंगना इस वक्त फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान के दौरे पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने जयपुर के आमेर पैलेस में शूटिंग की। इस दौरान उनका रानी लक्ष्मीबाई का गेटअप काफी चर्चा में रहा।


Post a Comment