Header Ads

इस जॉब से लाखों कमा रही हैं लड़कियां, पैसे रखने को कम पड़ जाती है जगह


सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों की नोटों की गड्डियां उड़ाती फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिख रही लड़कियां दरअसल, स्ट्रिपर हैं। बाहर कई देशों में स्ट्रिपिंग लीगल है। सोशल साइट्स पर स्ट्रिपर ने ही अपनी ये फोटोज अपलोड कर अपनी लाइफ की झलक लोगों को दिखाई है। सिर्फ एक शिफ्ट में होती है मोटी कमाई

इन डांसर्स ने गर्व के साथ नोटों के बंडलों के साथ अपनी फोटोज शेयर की है। उन्होंने अपनी पहचान छिपाई है लेकिन पैसों के साथ खिंचवाई इन तस्वीरों में उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। वैसे तो इस बात का स्पष्ट अनुमान नहीं है कि स्ट्रिप डांसर्स की कमाई कितनी होती है? लेकिन 2010 में UK में हुई एक स्टडी के मुताबिक, एक स्ट्रिप डांसर एक साल में करीब 50 लाख रुपए कमा लेती है। ये सैलरी एक अमेरिकी लॉयर की सैलरी के बराबर है। फोटोज में नोटों के बंडल यूं ही जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं।

इसी साल एक स्ट्रिप डांसर, जो खुद को मिस एक्स के नाम से बुलाया जाना प्रेफर करती हैं, ने इस प्रोफेशन से जुड़े कई राज खोले थे। अपने दोस्तों के साथ ही इन्होंने स्ट्रिप डांसिंग शुरू की थी। फैमिली को ये अच्छा नहीं लगा था लेकिन फिर भी उन्होंने इसे कंटीन्यू किया। पहली बार वो काफी नर्वस थीं लेकिन धीरे-धीरे सब सही हो गया। इनके मुताबिक, इस प्रोफेशन में क्लब के बाउंसर्स उनकी सिक्युरिटी के लिए हमेशा मौजूद रहते थे। कई लोग डांसर्स को अपने साथ होटल चलने को मनाते थे। लेकिन इन्होंने कभी कोई ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि, 18 महीने स्ट्रिप डांसिंग करने के बाद उन्होंने इस जॉब को छोड़ दिया क्योंकि वो किसी के साथ सीरियस रिलेशन में आ गई थीं।