इंटरनेट पर छाई ये नर्स, इनके चलते क्लीनिक पर लगी रहती है लाइन
ताइवान में रहने वाली और एक क्लीनिक में पेशे से नर्स निंग चेन लिन इन दिनों अपनी सेल्फी के चलते फेमस हैं।
इंटरनेट पर इन दिनों एक ताइवान की इस नर्स ने जमकर धमाल मचा रखा है। दरअसल, ताइवान में रहने वाली और एक क्लीनिक में पेशे से नर्स निंग चेन लिन इन दिनों अपनी सेल्फी के चलते फेमस हैं। 25 साल की निंग ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी कई सेल्फी पोस्ट की हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उनकी खूबसूरती के चलते क्लीनिक पर लड़कों की लंबी लाइन लगी रहती है।
- निंग ताइवान के एक क्लिनिक में डॉ. मिन के साथ काम करती हैं।
- निंग ने कुछ पहले नर्स वाली पिंक ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया में शेयर कीं थीं।
- उनकी ये फोटोज इतनी तेजी से वायरल हुईं कि कुछ देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती चली गई।
- इसके चलते निंग ने अपनी कुछ और ग्लैमरस फोटोज भी शेयर कीं और वे वायरल होती चली गईं।
- यहां तक कि उन्हें देखने के लिए क्लिनिक पर युवकों की भीड़ भी जमा होने लगी। उनके फॉलोअर्स अब उन्हें तक की सबसे हॉट नर्स बता रहे हैं।
- बता दें, इससे पहले ताइवान में ही रहने वाली और पेशे से एक नर्स कैरिना लिन भी अपनी सेल्फी के चलते रातों-रात फेमस हो गई थीं।


Post a Comment