लोगों को लगा सड़क पर घूम रहा है खतरनाक जानवर, फिर सामने आया सच
अमेरिका के स्टेट पेंसिल्वेनिया की सड़कों पर लोगों को एक खतरनाक जानवर घूमते हुए दिखाई दिया। ये जानवर चीता की तरह नजर आ रहा था। लोगों ने इसे चीता समझ कर इसकी सुचना पुलिस को दे दी थी। लेकिन मामला कुछ और ही निकला।
जब पुलिस ने इस जानवर को पेंसिल्वेनिया की सड़को से पकड़ा तो पहले उन्हें लगा कि ये चीता ही है। लेकिन बाद में पता लगाने के बाद सामने आया कि ये चीता की तरह दिखने वाली बिल्ली है। इसका नाम अफ्रीकन सर्वल है। पेंसिल्वेनिया में इस बिल्ली को बिना लाइसेंस के पालना इलीगल है। वहां की गवर्नमेंट रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि पेंसिल्वेनिया में किसी के पास भी इस जानवर को रखने का लाइसेंस नहीं है। इसी कारण उन्होंने इसे बिग कैट रेस्क्यू फैसिलिटी को सौंप दिया ताकि वो लोग इसका अच्छे से ख्याल रख पाएं। ये जानवर सड़क पर कहां से आया, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

Post a Comment