विराट कोहली के रेस्टोरेेंट में टीम इंडिया ने की पार्टी, यहां भी छाए धोनी
भारत और न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 1 नवंबर को दिल्ली में खेलना है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया ने पार्टी की। ये पार्टी दिल्ली में विराट कोहली ने अपने रेस्टोरेंट नुएवा में दी। बता दें कि दिल्ली विराट का होम टाउन है और टीम इंडिया को टी20 मैच भी यहीं खेलना है। शिखर धवन ने यहां अपनी मैरिज एनिवर्सिरी का केट भी काटा। दरअसल, 31 अक्टूबर को उनकी शादी की सालगिरह थी।
- कप्तानी छोड़ने के बाद भी एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। रेस्टोरेंट पार्टी में भी ऐसा देखने को मिला।
- विराट के इस रेस्टोरेंट के शेफ और बाकी मेंबर्स ने एमएस धोनी के साथ कई फोटोज क्लिक करवाए।

Post a Comment