Header Ads

विदेशों में ऐसे पड़ती है कड़ाके की ठंड, जम जाते हैं झील से लेकर लोग भी


जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना गुजरता जा रहा है, ठंड दस्तक देती जा रही है। विदेशों में तो ये मौसम लोगों के लिए टॉर्चर साबित होता है। खासकर, नार्थ अमेरिका और यूरोप में पड़ने वाली ठंड से नदी, झील ही नहीं, कुछ जगहों पर तो आसमान में उड़ाया पानी भी बर्फ बन जाता है। सोशल साइट्स पर पिछली सर्दियों की हालत दिखाती कई फोटोज शेयर हुई थी।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल नोर्दर्न हेमिश्फेयर में दिसम्बर से अगले साल फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लोगों की जिंदगी इससे काफी प्रभावित होगी। वैसे सोशल मीडिया पर पिछली सर्दियों में दुनियाभर में कैद हुई कई फोटोज ने लोगों का ध्यान खींचा था। इनमें कहीं नदियां जम गई थीं, तो कहीं कार के अंदर ही बर्फ भर गई थी। कुछ जगहों पर सड़कों पर इतनी बर्फ जम गई थी कि लोगों के लिए चलना तक मुश्किल हो गया था।

इतनी ठंड में लोगों की डेली लाइफ काफी प्रभावित हो जाती है। अब जरा इस तस्वीर को ही देख लीजिए। वैसे ये किस जगह की तस्वीर है, इसकी जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन रेडिट और इमगुर पर एक यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए ठंड के आगमन की सुचना दी थी। इस फनी फोटो को देख आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि विदेशों में ठंड के दौरान जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है।