Header Ads

इन देशों ने जीते मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा ताज, इस नंबर पर है भारत






 दुनिया के सबसे पुराने ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में से एक मिस वर्ल्ड आज सौ से भी ज्यादा देशों में मशहूर है। हर साल इस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों की सबसे खूबसूरत लड़कियां ही भेजी जाती हैं। इस कॉन्टेस्ट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब कई देश इस खिताब को अपने गर्व से जोड़कर देखने लगे हैं।


इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब एक बार फिर भारतीय लड़की मानुषी छिल्लर ने जीता है। इसके साथ ही भारत ने दुनिया को सबसे ज्यादा ब्यूटी क्वीन देने वाले देश वेनेजुएला की बराबरी कर ली। दोनों ही देश अब ६,6 मिस वर्ल्ड टाइटल के साथ बराबरी पर हैं। वहीं इस ब्यूटी पेजेंट का जन्मदाता यूनाइटेड किंगडम 1983 के बाद से ही 5 खिताबों पर ही अटका है। 1951 के बाद से ही हर साल इस पेजेंट में हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़ी है। तो आइए जानते हैं कि किस देश ने कितनी बार जीता है ये मिस वर्ल्ड का खिताब।