क्रिकेट मैदान...रैंप, मैग्जीन, कई हसीनाओं के दिल पर विराट का जादू
तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रविवार को 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली आपराधिक वकील और मां सरोज कोहली गृहिणी हैं। विराट के एक बड़े भाई विकास और एक बड़ी बहन भावना भी है। उनके परिवार के अनुसार जब कोहली 3 साल के थे तभी उन्होंने क्रिकेट बैट हाथ में ले लिया था और अपने पिता को गेंदबाजी करने को कहा था।
जब कोहली का बल्ला चलता है तो कोई भी स्कोर नामुमकिन नहीं रहता। अब तक 32 वनडे शतक ठोक चुके विराट सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लक्ष्य का पीछा करने के मामले में तो उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है। यहीं नहीं क्रिकेट के मैदान के साथ फैशन वल्र्ड, मैग्जीन के कवर और रैंप पर भी विराट का जादू खूब देखने को मिलता है। वे ब्रेकअप और पैचअप की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
विराट उत्तम नगर में बडे हुए और विशाल भारती पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। 1998 में पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी बनी और कोहली 9 साल की उम्र में ही उसमें शामिल हुए। कोहली के पिता ने तभी कोहली को अकादमी में शामिल किया जब उनके पडोसी ने उसने कहा की विराट को गली क्रिकेट में टाइम खराब नहीं करना चाहिये बल्कि उसे किसी अकादमी में व्यावसायिक रूप में क्रिकेट सीखना चाहिये।
विराट दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी-कभी दाएं हाथ से बोलिंग भी कर लेते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वे रॉयल चैलेंजर बंगलौर के कप्तान हैं।
2011 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम में थे विराट कोहली। विराट ने 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 2013 से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में अपने शतकों के कारण उन्हें वनडे स्पेशलिस्ट माना जाने लगा। इसी साल वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर भी पहुंचे।
2014 के टी20 विश्व कप के दौरान विराट के अंदाज पर इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल पूरी तरह फिदा हो गयी थी। टी20 विश्वकप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल डेनियल इससे पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी जब उन्होंने विराट को शादी का प्रस्ताव दिया था।
खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा का विराट कोहली से एक बार फिर से ब्रेकअप होने की खबरों का बाजार गर्म हो गया है। विराट कोहली के करीबी सूत्र भी यही कह रहे हैं कि अनुष्का और विराट के बीच कुछ भी ठीक नहीं चला रहा है। सूत्रों के अनुसार यह बात सामने आयीं है कि विराट के ओवर पजेसिव होने की वजह से अनुष्का उनसे फिर से दूरियां बना रही हैं।
अनुष्का, विराट के ब्रेकअप की वजह शादी को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कोहली चाहते हैं कि अनुष्का फिल्मों से अलविदा कह दें और उनके साथ शादी करके सैंटल हो जाएं। अनुष्का इसके लिए तैयार नहीं हैं, खबरों की मानें तो इन्हीं बातों को लेकर अनुष्का काफी परेशान हैं क्योंकि इस वक्त बॉलीवुड में उनका करियर का सबसे अच्छा दौर चल रहा है। वैसे अभी तक विराट और अनुष्का ने इस बात पर कोई कमेन्ट नहीं आया है।
2016 के शुरूआत से ही अभिनेत्री अनुष्का और विराट के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में सुर्खियों बटोर रही थीं। लेकिन जैसे ही आईपीएल खत्म हुआ और अनुष्का की फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग पूरी हो गई तब विराट-अनुष्का का पैचअप हो गया और दोनों स्टार्स ने फिर से एक साथ में वक्त बिताना शुरू कर दिया। लेकिन दोबारा पैचअप हुआ तो बी-टाऊन की हसीन ने विराट के सामने यही शर्त राखी थी कि विराट उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारेगें। खबरों की मानें तो दोनों को करीब लाने में बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान का हाथ है।


Post a Comment