किडनी बेचने के पोस्टर लगाए, कीमत 50 लाख रुपए; सऊदी से भी आया फोन
एक हजार रुपए के किराए के मकान में रहने वाले 34 साल के प्रकाश अहिरवार चर्चा में हैं, क्योंकि वे अपनी किडनी बेचना चाहते हैं। बीते 2 महीने में 25 लोगों ने उनसे कॉन्टैक्ट किया है, लेकिन 50 लाख रुपए में किसी ने भी किडनी नहीं खरीदी।
किडनी खरीदने के लिए कॉन्टैक्ट करने वालों में भोपाल, दिल्ली, मुंबई और सऊदी अरब तक के लोग शामिल हैं। कोई भी उन्हें 15 लाख रुपए से ज्यादा कीमत नहीं दे रहा है
- ये सिलसिला शुरू हुआ 5 सितंबर को। मध्यप्रदेश के विदिशा में रहने वाले प्रकाश ने सबको चौंका दिया।
- शहर में जगह-जगह लगाए गए उनके पोस्टर में अपनी किडनी बेचने का ऐड था। पोस्टर पर उनका फोटो भी था। लोग हैरत से पोस्टर पढ़ रहे थे।
- उसका कहना है कि पत्नी लक्ष्मी अहिरवार से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते मैं पूरी तरह बर्बाद हो गया हूं।
- कोर्ट के ऑर्डर पर तलाक के बाद गुजारे के लिए पत्नी को हर महीने 2200 रुपए और इंटरिम रिलीफ के 30 हजार रुपए नहीं दे सकता। लिहाजा, मुझे अपनी किडनी बेचनी पड़ रही है।
- प्लंबर का काम करने वाले प्रकाश अहिरवार ने बताया कि 7 सितंबर को सऊदी अरब से एक शख्स का कॉल आया था।
- वह अपने एक दोस्त के लिए 15 लाख रुपए में किडनी खरीदने की बात कह रहा था, लेकिन मैंने उससे 50 लाख देने की बात कही थी। इसके बाद दोबारा उसने कॉन्टैक्ट नहीं किया।
- 8 सितंबर को हरियाणा के रोहतक शहर से भी गजेंद्रसिंह नामक शख्स से बात हुई थी, लेकिन 50 लाख सुनकर उसने भी हिम्मत नहीं दिखाई।
- इसके अलावा भोपाल, दिल्ली और मुंबई से कई एनजीओ वालों ने भी कॉन्टैक्ट किया और किडनी नहीं बेचने की सलाह देते हुए कोर्ट में जाकर ही केस लड़ने की समझाइश दी थी।
- प्रकाश अहिरवार ने बताया कि 2002 में लक्ष्मी अहिरवार से उसकी शादी हुई थी। उसके 12 और 6 साल के दो बेटे हैं।


Post a Comment