ड्राइवर को 12 लाख की कार गिफ्ट कर चुकीं अनुष्का, पास है 140 करोड़ की प्रॉपर्टी
फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का रोल प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 36 साल की होने वाली हैं। 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक के मेंगलुरू में जन्मीं अनुष्का का रियल नेम स्वीटी है। खास बात ये है कि सिर्फ उनका नाम ही स्वीटी नहीं, बल्कि दिल भी उतना ही स्वीट है। एक बार तो अनुष्का ने अपने सीनियर ड्राइवर को 12 लाख रुपए की ब्रांड न्यू कार ही गिफ्ट कर दी थी।
- नेटवर्थियर की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का 22 मिलियन डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।
- हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट के 6th फ्लोर पर उनका आलीशान घर है। अनुष्का फिलहाल एक फिल्म के लिए करीब 4, से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
- लग्जरी कारों की शौकीन अनुष्का के पास कई बड़े ब्रांड्स की कारें हैं। फिलहाल उनके पास बीएमडब्ल्यू 6, ऑडी A6, ऑडी Q5 और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी CARS हैं।
अनुष्का एमबीएस ज्वेलर्स, द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट, और डाबर आंवला जैसे ब्रांड के विज्ञापन करती हैं। वो इंटेक्स मोबाइल की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं।
ग्लैमरस दुनिया में आने से पहले अनुष्का लोगों को योगा सिखाती थीं। उनकी फैमिली का कोई भी मेंबर फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। स्टारडम से पहले अनुष्का भरत ठाकुर के अंडर में योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। इसी बीच उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी और उन्होंने अनुष्का को फिल्म ऑफर कर दी।
साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन अली बाशा ने नवंबर, 2015 में आई फिल्म 'साइज जीरो' के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर हीरोइन अनुष्का शेट्टी पर अश्लील कमेंट किया था। अली ने कहा था- अनुष्का शेट्टी बिल्कुल उस गर्म जलेबी की तरह हैं, जिसे हर कोई खाना चाहता है। अली सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने अनुष्का शेट्टी की थाई को लेकर भी कमेंट किया। उन्होंने अनुष्का और सोनल चौहान की थाई को कम्पेयर करते हुए अनुष्का की थाई को ज्यादा बेहतर बताते हुए कहा कि मैंने जबसे उन्हें फिल्म 'बिल्ला' में देखा तो उनका फैन हो गया। बता दें कि 'बिल्ला' में अनुष्का शेट्टी बिकिनी में नजर आई थीं।
अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने कई फिल्मों में साथ काम किया और यही वजह है कि दोनों की केमिस्ट्री भी अच्छी है। हालांकि, कई बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इनके अफेयर की खबरें भी आईं। कहा गया कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों शादी करने वाले हैं। बाद में दोनों ने इस तरह की खबरों से इनकार करते हुए एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया।
प्रभास-अनुष्का भले ही अपने अफेयर की बात कबूल ना करें, लेकिन फिल्म 'साहो' के लिए प्रभास ने अनुष्का शेट्टी के नाम की सिफारिश की थी। फिल्ममेकर भी इस एक्शन मूवी में अनुष्का को ही लेने में इंटरेस्टेड नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में अनुष्का के बढ़े हुए वजन के चलते उनकी जगह फिल्म में श्रद्धा कपूर को फाइनल कर लिया गया।
कई तमिल और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा बन चुकी अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। 7 नवंबर, 1981 को जन्मी अनुष्का ने 2005 में रिलीज तेलुगु फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। 34 वर्षीय अनुष्का 'बाहुबली' के अलावा Vikramarkudu (2006), अरुंधति (2009), वेदम (2010), रुद्रमादेवी (2015) और सिंघम सीरीज जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
करीब 8 साल पहले 2009 में आई तेलुगु फिल्म 'बिल्ला' में प्रभास और अनुष्का साथ में दिखे थे। इसके बाद दोनों 2013 में आई फिल्म 'मिर्ची' में भी साथ नजर आए थे।

Post a Comment