Header Ads

वायरल हुई इस 'पुलिसवाली' की तस्वीरें, सच्चाई जान यकीनन होगी हैरानी


आप भी इस महिला पुलिसकर्मी को देख सोच रहे होंगे कौन हैं ये जिसे लोग पंजाब पुलिस की नई एसएचओ बता रहे हैं। महिला की खूबसूरती को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

फोटो में पंजाब पुलिस यूनिफार्म में दिख रही महिला को लोग पंजाब पुलिस की हरलीन कौर बता रहे हैं, लेकिन फोटो के पीछे की सच्चाई कुछ और है।

दरअसल, सच्चाई कुछ और ही है। यह फोटो एक्ट्रैस कायनात अरोरा की है। वे पंजाबी फिल्म 'जग्गा जेउंदा है' कर रही हैं जिसमें वह पंजाब पुलिस के गेटअप में है।

इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लिखा है कि मेरी फोटो पंजाब पुलिस की एसएचओ बताकर शेयर की जा रही है, जो गलत है।

बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान किसी ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर यह कहते हुए डाल दी कि यह पंजाब पुलिस की नई एसएचओ है।